HomeUTTAR PRADESHकपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महिला समेत तीन की मौत, 15...

कपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महिला समेत तीन की मौत, 15 लोग घायल


Kapurthala Road Accident: पंजाब के कपूरथला के दिलवां टोल प्लाजा से पहले जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर आज सुबह गुडाणा पुल के पास सड़क पर जा रहे चार पहिया वाहन और आर्टिका कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही 15 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा र्फोस के दयालपुर-ब्यास रूट नंबर 52902 के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह 05 बजे के करीब किसी राहगीर द्वारा सूचना मिली कि गुडाणा पुल के पास एक हादसा हुआ है। वह तुरंत अपने साथी कांस्टेबल विकास व कांस्टेबल जगतार सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुचे तो देखा कि उक्त सथान पर एक आर्टिका कार नंबर HR-67-E-8027 जिसे भाम पुत्र धर्मपाल वासी करनाल चला रहा था। और चार पहिया वाहन नंबर PB-07-CJ-1390 में हादसे हुआ।


तीन लोगों की मौत


इस हादसे में दोनों वाहन पलट गए और अर्टिगा पुल से नीचे गिर गई। दोनों वाहनों में सवार 14-15 लोग घायल हुए हैं। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत भी हुई है। सभी घायलों को सड़क सुरक्षा कोर्स की टीम द्वारा व्यास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है और मामले की जांच ASI मूरता सिंह कर रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read