Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून के कारण भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे सहित कई प्रमुख सड़कों पर मलबा जमा हो गया है और रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिससे चारधाम यात्रा और स्थानीय यातायात प्रभावित हो रही है। IMD की मानें तो चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून जैसे जिलों में भूस्खलन और नदियों के उफान के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।



