लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें 12 प्रत्याशियों के नामों का पार्टी ने एलान किया है। इस लिस्ट में लखनऊ, मोहनलालगंज, खीरी, गाजियाबाद समेत अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है।
Also Read This:UP TEX-2026: योगी ने विरासत के सबूत गिनाए, कहा- हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा वर्कफोर्स
बसपा ने गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार, मथुरा से सुरेश सिंह, लखनऊ से सरवर मलिक, मोहनलालगंज से राजेश प्रधान, मैनपुरी से डॉ गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा, उन्नाव से अशोक पांडेय, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को टिकट दिया है।


