HomeUTTAR PRADESH‘RSS का नक़ाब फिर से उतर गया’ आरएसएस और बीजेपी पर राहुल...

‘RSS का नक़ाब फिर से उतर गया’ आरएसएस और बीजेपी पर राहुल गांधी ने जमकर साधा निशाना


नई दिल्ली: आपातकाल के 50 साल पूरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया। इसके साथ ही बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि शिवराज सिंह ने कहा था कि सर्व धर्म समभाव भारत के संस्कृति का मूल है और धर्म निरपेक्ष हमारी संस्कृति का मूल नहीं है इस पर विचार किया जाना चाहिए। इस पर राहुल गांधी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स पर एक पोस्ट करके निशाना साधा।


सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि, RSS का नक़ाब फिर से उतर गया।संविधान इन्हें चुभता है क्योंकि वो समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय की बात करता है। उन्होंने लिखा कि RSS-BJP को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए। ये बहुजनों और ग़रीबों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें दोबारा ग़ुलाम बनाना चाहते हैं। संविधान जैसा ताक़तवर हथियार उनसे छीनना इनका असली एजेंडा है। RSS ये सपना देखना बंद करे – हम उन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे। हर देशभक्त भारतीय आख़िरी दम तक संविधान की रक्षा करेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read