HomeUTTAR PRADESHइटावा में कथावाचक मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी, गांव में भारी...

इटावा में कथावाचक मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात


Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दांदरपुर गांव में कथावाचक कांड को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और ज्यादा गहरा हो गया है। इस मामले में गुरुवार 26जून को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 19उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और 13वाहनों को जब्त किया है। इसी के साथ पूरे इलाके में शांति बनाए रखने के लिए दांदरपुर गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, यह पूरा मामला 21जून को शुरू हुआ, जब उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दांदरपुर गांव में भागवत कथा के आयोजन के दौरान दो कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव के साथ कथित तौर पर जाति के आधार पर दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने कथावाचकों की चोटी काट दी और उनके साथ खूब मारपीट की। क्योंकि उन्होंने अपनी जाति छिपाकर खुद को ब्राह्मण बताया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिस वजह से यह मामला उभरकर सामने आय़ा।


इस मामले में पुलिस की कार्रवाई


पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, भागवत कथा के आयोजक पक्ष की शिकायत पर कथावाचकों के खिलाफ भी धोखाधड़ी और छेड़छाड़ के आरोप में बकेवर थाने में FIR दर्ज की गई। जिसके बाद से यह मामला और ज्यादा बढ़ गया। इस कार्रवाई से नाराज यादव समुदाय के सदस्यों ने 26जून को दांदरपुर गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की।


जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज का सहारा लिया जा रहा है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें, क्योंकि इससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read