HomeUTTAR PRADESHमोदी के लिए 140 करोड़ का भारत ही उनका परिवार है: मुख्यमंत्री...

मोदी के लिए 140 करोड़ का भारत ही उनका परिवार है: मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्हाेंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल आयोजन नहीं है बल्कि यह हमारी पौराणिक पहचान को भी प्रदर्शित करता है। होली, दीपावली, विजयदशमी,रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, शिवरात्रि और रामनवमी इन सभी कार्यक्रमों को लिए मैं बहुत पहले से आग्रह रहा हूँ कि कार्यक्रम धूमधाम के साथ होने चाहिए।

हमारे पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाना गया जाता था कि होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले, लेकिन दुख होता था कि गांव-गांव में लोग गा तो रहे हैं लेकिन अयोध्या में जहां आप रामलला के होली खेलने की बात कर रहे, वहां तो रामलीला है ही नहीं।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि 500 वर्षों बाद हमारी पीढ़ी कितनी सौभाग्यशाली है कि हमने अयोध्या में रामलला को होली खेलते हुए देखा है। पिछली सरकारों की दंगा पॉलिसी को भी आप लोगों ने देखा था। सरकार के संरक्षण में आम जनता की आवाज को किस कदर बंद कर दिया जाता था। व्यापारी,बेटी,नौकरी पेशेवाला,अन्नदाता, किसान और युवा का भविष्य असुरक्षित था। सुरक्षित तो केवल गुंडे थे या कुछ चंद परिवार थे।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि जो गुंडे पहले सुरक्षित थे, आज असुरक्षित हुए हैं और जनता जनार्दन, बेटी और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। योगी ने कहा कि हमारा एक वोट हमारी किस्मत को, हमारी तकदीर और तस्वीर को बदल सकता है या फिर बर्बादी के रास्ते पर भी ले जा सकता है। लेकिन इसका दुरुपयोग करोगे तो आपका वोट गलत हाथों में चला जाएगा।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि मोदी सरकार के आने के पहले 15 सरकारें आ चुकी थीं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को छोड़ कर बाकी सरकारों में गरीब कल्याण की योजना क्यों नहीं बनी? तब क्यों फ्री में राशन नहीं मिल पा रहा था। तब क्यों नहीं गरीबों को सर रखने के लिए छत मिली थी? प्रधानमंत्री आवास योजना कहां थी?तब गरीबों को स्वास्थ्य बीमा क्यों नहीं मिल पा रहा था? तब नौजवानों की नौकरियां क्यों नहीं थी? तब बेटी और व्यापारी को सुरक्षा कहां थी? सत्तारूढ़ दल समाज को जातिवाद के नाम पर बांटते रहे।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि उत्तर प्रदेश का मतलब है अनलिमिटेड पोटेंशियल। उत्तर प्रदेश के माध्यम से हम सभी भारत के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने साढे़ 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव को जमीन पर उतारा है और लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का अकेले बुलंदशहर में निवेश आया।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि देश की तस्वीर और तकदीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदल कर रख दिया है। दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। देश के अंदर आंतरिक सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद समाप्त हो गया है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त हुई। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध लोग समाज के ओपिनियन को तैयार करते हैं। सभी मतभेद भुलाकर केवल देश के बारे में सोचना है। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए 140 करोड़ का भारत ही उनका परिवार है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read