HomeUTTAR PRADESHअनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत; 1 घायल

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत; 1 घायल


Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के विकासनगर में कालसी चकराता मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


जौनसार बावर की लाइफलाइन कहे जाने वाले कालसी चकराता मोटर मार्ग पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार चार युवक विकासनगर की ओर से चकराता की ओर जा रहे थे। जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि घटना में घायल दो युवकों के शवों को बामुश्किल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं एक अन्य शव को निकाले जाने के प्रयास जारी है‌।


थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल के मुताबिक, घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसकी सूचना आज सुबह ग्राम प्रहरी द्वारा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया गया। बताया कि एक घायल व दो मृतकों की पहचान की जा चुकी है, जबकि एक अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read