HomeUTTAR PRADESHAAP नेता सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, स्वास्थ्य घोटाले...

AAP नेता सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, स्वास्थ्य घोटाले में FIR दर्ज


Health Scam In Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। दरअसल राजधानी दिल्ली में अस्पतालों की परियोजनाओं में देरी और लागत में बढ़ोत्तरी के मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की सिफारिश पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिये हैं। बता दें कि एसीबी कथित अस्पताल घोटाले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ इस मामले की जांच करेगी। गौरतलब है कि भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने 22अगस्त 2024को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।


लागत में वृद्धि और देरी के शिकार हुए अस्पताल


इस मामले की जांच में कहा गया है कि 24अस्पतालों की परियोजना की लागत में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। 6800बेड क्षमता वाले 7आईसीयू बनाने के लिए 1125करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। हालांकि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी केवल 50फीसदी काम ही पूरा हुआ है और इसके लिए करीब 800करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। बता दें कि इसे बनाने के लिए 6महीने की समयसीमा निर्धारित की गई थी। इसके अलावा 5590करोड़ की लागत से साल 2018-19में बनने वाले 24अस्पताल प्रोजेक्ट (11ग्रीनफील्ड और 13ब्राउनफील्ड) देरी और खर्च में वृद्धि के शिकार हुए हैं।


एसीबी ने शुरू की जांच


एलएनजेपी अस्पताल के नए ब्लॉक को बनाने के लिए 488 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी, जो अब बढ़कर 1135 करोड़ हो गया है। हालांकि अस्पताल का काम अब भी अधूरा है। इसके अलावा 94 में से सिर्फ 52 पॉलिक्लिनिक बनाए गए हैं। इसकी लागत भी 168 करोड़ से बढ़कर 220 करोड़ पहुंच चुका है, जिसमें से कई सारे पॉलिक्लिनिक अब भी बंद पड़े हैं। ज्वालापुरी और मादीपुर में अस्पतालों में बिना मंजूरी के अतिरिक्त निर्माण किया गया। मादीपुर अस्पताल नवंबर 2022 तक बन जाना चाहिए था, हालांकि उसका काम अब तक अधूरा है। ऐसे में अब एसीबी ने पूर्व मंत्रियों, संबंधित अधिकारियों और प्राइवेट ठेकेदारों की भूमिका की गहन जांच शुरू कर दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read