HomeUTTAR PRADESHइटावा में कथावाचकों के साथ बदसलूकी का मामला गरमाया, अहीर रेजिमेंट और...

इटावा में कथावाचकों के साथ बदसलूकी का मामला गरमाया, अहीर रेजिमेंट और पुलिस में भिड़ंत


Clash Between Ahir Regiment And Police: इटावा में भागवत कथा सुनाने गए दो लोगों के चोटी काटने और मारपीट की गई थी। सोशल मीडिया से राजनीतिक गलियारों तक इस घटना की खूब चर्चा हुई। खुद समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव को सम्मानित भी किया था। अब इस मामले में इटावा जिले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को ‘अहीर रेजिमेंट’ के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया है। दरअसल, कथावाचकों के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में अहीर रेजिमेंट और गगन यादव के लोगों ने दांदरपुर गांव की ओर जा रहे थे। पुलिस के द्वारा जब उन्हें रोका गया तो भीड़ ने उनपर खूब पत्थरबाजी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दरोगा ने हालात को नॉर्मल करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।


12 लोग हिरासत में लिए गए


पथराव के बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया है, अब मामला शांत हैं। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी श्रीश्चन्द्र ने बताया कि मौके पर शांति है, पुलिस के रोके जाने पर लोगों ने पथराव किया था। इसके बाद पुलिस ने जबावी कार्रवाई की है। कुछ लोगों को पकड़ा गया है, मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस के फायरिंग की बात से इंकार किया है। दांदरपुर गांव के पास लोगों ने उपद्रव करने की कोशिश की थी, पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया था, कोई पुलिस कर्मी घायल  नहीं  हुआ  है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read