HomeUTTAR PRADESHबस रेलिंग तोड़कर पलटी, 2 की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार...

बस रेलिंग तोड़कर पलटी, 2 की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्लीपर, 50 घायल


Agra-Lucknow Expressway Accident: साल 2025 भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। देश में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जैसे अहमदाबाद में विमान हादसा, भूस्खलन या बिजली गिरने की घटनाएं। अब एक और दुखद खबर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सामने आई है। सुबह करीब 4 बजे दरभंगा से नई दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर गिर गई। यह हादसा हवेलिया गांव के पास, किलोमीटर 103 पर फूड प्लाजा के आगे हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बस में 80 यात्री सवार थे। मृतकों की पहचान सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार (55), निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है।


घटना को लेकर एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव का बयान


एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बस बाईं तरफ रेलिंग को तोड़ती हुई सीधे सर्विस रोड पर नीचे जा गिरी। जांच के दौरान ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बस ड्राइवर को नींद के झोंके आ रहे थे, जिस कारण बस का बैलेंस बिगड़ा और वो नियंत्रण से बाहर हो गई, जिसके कारण ये दुखद हादसा हुआ। सूचना मिली है कि पीड़ितों को उत्तर प्रदेश के एक आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस


तेज रफ्तार में चल रही एक स्लीपर बस नियंत्रण खो बैठी और एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। पुलिस का अनुमान है कि हादसे के दौरान बस ड्राइवर को नींद के झोंके आ रहे थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए। इटावा के डीएम, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read