HomeUTTAR PRADESHतीन दिवसीय उत्तराखंड पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,अचानक बिगड़ी तबीयत

तीन दिवसीय उत्तराखंड पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,अचानक बिगड़ी तबीयत


Jagdeep Dhankhar Health:उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के बाद वे मंच से उतरे, तभी उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद वे राजभवन के लिए रवाना हुए।


हल्द्वानी में हुआ भव्य स्वागत


उपराष्ट्रपति धनखड़ बुधवार को हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उनका स्वागत किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित कई अधिकारियों ने अभिनंदन किया।


कार्यक्रम में पुरानी यादें ताजा


कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि थे। अपने 45 मिनट के संबोधन में उन्होंने 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का कई बार जिक्र किया। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने डॉ. पाल को गले लगाया और दोनों पांच मिनट तक पुरानी बातें करते रहे। इस दौरान दोनों भावुक हो गए और डॉ. पाल रोने लगे। उपराष्ट्रपति भी उनकी भावनाओं में बह गए और रो पड़े।


अचानक बिगड़ी हालत


डॉ. पाल को गले लगाए हुए ही उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उपराष्ट्रपति को राज्यपाल के साथ राजभवन ले जाया गया। इस घटना से कार्यक्रम में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोग चिंतित हैं। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल, उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read