HomeUTTAR PRADESHयूपी, महाराष्ट्र और झारखंड के लिए मोदी सरकार का मास्टर प्लान, जानें...

यूपी, महाराष्ट्र और झारखंड के लिए मोदी सरकार का मास्टर प्लान, जानें कैबिनेट की बैठक में लिए गए कौन से बड़े फैसले?


Union Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड के लिए अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पुणे मेट्रो फेज-2 के लिए 3,626 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। यह परियोजना वनाज से चांदनी चौक और रामवाड़ी से वाघोली तक 12.75 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर को जोड़ेगी, जिसमें 13 स्टेशन होंगे। इससे पुणे में यातायात सुगम होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।साथ ही, झारखंड के झरिया में भूमिगत आग की पुरानी समस्या के समाधान के लिए 5,940 करोड़ रुपये के संशोधित मास्टर प्लान को मंजूरी दी गई, जो पुनर्वास कार्यों को गति देगा।


आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र


उत्तर प्रदेश के आगरा के सिंगना में 111 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को स्वीकृति मिली। यह केंद्र आलू और शकरकंद की खेती, कटाई के बाद प्रबंधन और मूल्यवर्धन पर काम करेगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी और नए रोजगार पैदा होंगे।


शुभांशु शुक्ला के मिशन पर गर्व


केंद्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के एक्सिओम मिशन 4 में शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे। वे 1.4 अरब भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष तक ले जाएंगे।” इन फैसलों से भारत का वैश्विक स्तर पर मान बढ़ेगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read