HomeUTTAR PRADESH‘गुजरात में बीजेपी और आप में सीधी टक्कर’ केजरीवाल ने कांग्रेस को...

‘गुजरात में बीजेपी और आप में सीधी टक्कर’ केजरीवाल ने कांग्रेस को भाजपा की कठपुतली कहा


By-Election 2025: गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर AAP की शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में विसावदर और लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। मैं गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा को और वहां की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर विधानसभा सीट पर आए परिणाम ने बता दिया है कि जनता BJP के 30 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है और अब उससे छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कियह परिणाम बताता है कि आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली और पंजाब में काम किए हैं, वह जनता को पसंद आए हैं और अब वह काम गुजरात में भी चाहते हैं।


गुजरात में बीजेपी और आप में सीधी टक्कर- केजरीवाल


दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में दो सीटों पर चुनाव हुए थे और यहां बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बाद भी हमने एक सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल की और दूसरी पर भाजपा BJP जीती है। ये यह बताता है कि गुजरात में सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी और बीजेपी की है।


बीजेपी के हाथ की कठपुतली बन चुका है- केजरीवाल


केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बीजेपी के हाथ की कठपुतली बन चुका है। कांग्रेस का आम कार्यकर्ता और स्थानीय नेता बीजेपी को हराना चाहता है लेकिन शीर्ष नेतृत्व बीजेपी की जेब में बैठा है।आम आदमी पार्टी तन-मन-धन से देश और सभी राज्यों को बीजेपी से बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के जो भी अच्छे कार्यकर्ता हैं, वह AAP में शामिल हो जायें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read