HomeUTTAR PRADESHछत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी जीत, दो टॉप कमांडर समेत...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी जीत, दो टॉप कमांडर समेत 7 नक्सलियों का सफाया


Chhattisgarh Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत सात नक्सलियों को मार गिराया। जिसमें दो वरिष्ठ नक्सली नेता भी शामिल हैं। इस ऑपरेशन को केंद्रीय गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है। जिसका लक्ष्य मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा करना है।


सात नक्सलियों को मार गिराया


जानकारी के अनुसार, बीजापुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को खुफिया जानकारी मिली कि नक्सलियों का एक बड़ा दल उसूर ब्लॉक के पास जंगल में मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तड़के ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन जंगल में कर्रेगुट्टा पहाड़ी के पास पहुंचते ही नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।


जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर लिया और करीब चार घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए। वहीं, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया ‘यह ऑपरेशन अबूझमाड़ के कोर इलाके में किया गया, जहां नक्सलियों के बड़े नेता छिपे थे। सात नक्सलियों के शवों के साथ तीन ऑटोमैटिक राइफलें, दो टिफिन बम और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।


मारे गए नक्सली नेताओं की पहचान


सुरक्षाबलों ने शुरुआती जांच में पुष्टि की कि मारे गए नक्सलियों में दो वरिष्ठ नेता शामिल हैं। जिनमें से एक का नाम सुधाकर है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZCM) का प्रमुख सदस्य था और कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। वहीं, दूसरे नेता का नाम भास्कर है, जिस पर 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का संचालक था और कई IED हमलों में शामिल था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read