HomeUTTAR PRADESHराजा मर्डर केस में शिलॉन्ग पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर किया गिरफ्तार ,...

राजा मर्डर केस में शिलॉन्ग पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर किया गिरफ्तार , जानें क्या है वजह


Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। इस बार शिलॉन्ग पुलिस ने एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को हिरासत में लिया है। जिसके पास से सोनम रघुवंशी का काला बैग बरामद हुआ था। जिसमें एक पिस्टल होने का दावा किया जा गया था। यह गिरफ्तारी 22 जून 2025 को हुई और इसने मामले में नया मोड़ ला दिया है।


 


राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। दोनों हनीमून के लिए 20 मई को शिलॉन्ग गए थे। 23 मई को सोहरा के वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा की हत्या कर दी गई थी। और उनका शव खाई में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में सोनम उनके प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।


 


शिलॉन्ग पुलिस की जांच टीम 


शिलॉन्ग पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच के दौरान पाया कि सोनम के इंदौर स्थित फ्लैट से एक काला बैग गायब था। जो हत्या के बाद उनके साथ शिलॉन्ग से लौटा था। इस बैग में एक पिस्टल होने की जानकारी मिली। जिसे प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम ने कथित तौर पर अपने कब्जे में रखा था। पुलिस ने शिलोम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जिसमें उसने बैग को छिपाने की बात स्वीकारी।


 


मेघालय पुलिस की जांच टीम 


मेघालय पुलिस के अनुसार यह बैग महत्वपूर्ण सबूत हो सकता है। क्योंकि इसमें हत्या से जुड़े अन्य सुराग भी मिल सकते हैं। शिलॉन्ग के एसपी विवेक स्येम ने बताया कि प्रॉपर्टी ब्रोकर की गिरफ्तारी से हत्या की साजिश के और गहरे रहस्य खुल सकते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या शिलोम इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या केवल सबूत छिपाने में मदद की। पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान सोनम से पूछताछ में पाया कि उसने हत्या के समय पार्किंग लॉट में हत्यारों को इशारा किया था। इसके बाद राजा पर धारदार हथियार से हमला किया गया और शव को खाई में फेंक दिया गया। सोनम ने यह भी कबूल किया कि उसने राजा के आभूषण छिपाए थे। जिन्हें अब पुलिस बरामद करने की कोशिश कर रही है।


 


राजा के परिवार की मांग


इस मामले में राजा के परिवार ने सोनम और राज कुशवाह के लिए कड़ी सजा की मांग की है। परिवार ने सोनम के माता-पिता पर भी नार्को-एनालिसिस टेस्ट की मांग की है। क्योंकि उन्हें शक है कि हत्या में और लोग शामिल हो सकते हैं। शिलॉन्ग पुलिस अब इस केस को जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। हथियारों पर फोरेंसिक जांच और अन्य सबूतों की पड़ताल जारी है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read