HomeUTTAR PRADESHपंजाब में ISI के जाजूसी रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने दो एजेंट...

पंजाब में ISI के जाजूसी रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने दो एजेंट को गिरफ्तार


Punjab Police busted ISI spying racket: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पहले से कहीं अधिक सतर्क हो गई है। आए दिन जासूसों के पकड़े जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने आईएसआई के एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ शाली के रूप में हुई है।


वॉट्सएप कॉल के जरिए एजेंटों से करते थे संपर्क


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ी जासूसी गतिविधियों के शक में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ कि गुरप्रीत सिंह का ISI के एजेंटों से सीधा संपर्क था और वह पेन ड्राइव के जरिए देश की गोपनीय और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। दोनों आरोपी आईएसआई के प्रमुख हैंडलर राणा जावेद के साथ संवाद में थे। दोनों आरोपी आईएसआई से वॉट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करते थे। इनसे दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है कि दोनों ने किस तरह की खुफिया जानकारी दी है।


इससे पहले पकड़े गए थे यूट्यूबर


पिछले महीने पंजाब पुलिस ने जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को हिरासत में लिया था। मोहाली के SSOC ने रूपनगर के महलान गांव के रहने वाले जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। जसबीर का संपर्क हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से भी था, जिसे जासूसी के मामले में पहले पकड़ा गया था। वर्तमान में जसबीर न्यायिक हिरासत में है। जांच में पता चला कि वह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है और पीआईओ दानिश के साथ संपर्क में था। उसके फोन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के नंबर भी बरामद हुए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read