HomeUTTAR PRADESHअनिल विज ने राहुल गांधी को कहा पाकिस्तान का प्रवक्ता, वहां जा...

अनिल विज ने राहुल गांधी को कहा पाकिस्तान का प्रवक्ता, वहां जा कर उन्हें दिखा कर लाएं की हिन्दुस्तान…


Haryana News: राहुल गांधी पाकिस्तानी मीडिया में छाए हुए हैं और उनके बयान पाकिस्तानी मीडिया के साथ-साथ पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।  इस पर बोलते हुए अनिल विज ने राहुल गांधी को पाकिस्तान का प्रवक्ता बता दिया और कहा कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने तो मान लिया है कि भारत ने उनके बेस कैंप को नुकसान पहुंचाया है लेकिन राहुल गांधी नहीं मान रहे।  विज ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा की राहुल गांधी कांग्रेसियों की बस भरकर पाकिस्तान ले जाएं और वहां जा कर उन्हें दिखा कर लाएं की हिन्दुस्तान ने कैसे पाकिस्तान के एयर बेस तबाह किये हैँ। 


RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में पूरे तरीके से अपराधियों का राज आ गया है जिस पर विज ने कहा यह इनके सत्ता से बाहर होने की टीस है। नीतीश कुमार और NDA ने बिहार को बदला है रात को वहां कोई बाहर नहीं निकल सकता था लेकिन अब वहां का माहौल पूरी तरह सुरक्षित है। विज ने अपना उदाहरण देते हुए कहा की वे खुद पटना जाकर आए है और वहां से आधी रात को गया जी जाकर आये। यह नीतीश कुमार का जादू है।


कांग्रेसी इस काम में ट्रेंड है- अनिल विज


यमुनानगर मे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार त्यागी ने गन पॉइंट पर ज़मीन जोतने का काम रुकवाया। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसी इस काम में ट्रेंड है। इनका इतिहास निकाल कर देख लो इन्होंने किस किस तरह के गुल खिलाएं हैं। दादागिरी,गुंडागर्दी सब इन्ही के आशीर्वाद से हो रही है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read