HomeUTTAR PRADESHसहेली भी बनी अपराध में साथी! सामने आया सोनम की दोस्त अलका...

सहेली भी बनी अपराध में साथी! सामने आया सोनम की दोस्त अलका का सच


Who is the mystery girl Alka:  वह हसीना, जिसने अपने से 5साल छोटे प्रेमी के लिए अपने ही पति की जान ले ली, सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी सुनने के बाद हर किसी के जहन में एक ही सवाल कौंधता है: “प्यार तूने क्या किया?” लेकिन अब इस मर्डर मिस्ट्री में एक नया मोड़ आ गया है। सोनम की सहेली अलका, जो राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार सोनम की बेहद करीबी दोस्त थी, वो भी अब संदेह के घेरे में आ गई है। विपिन का दावा है कि अलका इस हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है, और पुलिस को उसकी गहन जांच करनी चाहिए। परिवार ने यह भी मांग की है कि सोनम का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सके।


मामले को राजा के भाई का बयान


मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। दरअसल, मामले में अब अपराधियों की लिस्ट में सोनम की सहेली अलका का भी नाम शामिल हो गया है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, “अलका, सोनम की बेहद करीबी दोस्त है। हमें शक है कि वह इस हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है। पुलिस को उसकी गहन जांच करनी चाहिए।” परिवार ने यह भी मांग की है कि सोनम का नार्को टेस्ट कराया जाए ताकि हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सके।


“सोनम के साथ अलका का व्यवहार भी संदिग्ध लग रहा था…” विपिन


आगे विपिन ने कहा, “सोनम के साथ अलका का व्यवहार भी संदिग्ध लग रहा था।” हालांकि, मेघालय पुलिस ने अभी तक मामले में अलका की इंवॉल्वमेंट को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, विशेष जांच टीम (SIT) इस नए सुराग जांच में जुटी है। इस पूरी घटना में अलका की एंट्री ने इस हत्याकांड की पहेली को और मुश्किल कर दिया है। अब यह देखना बाकी है कि जांच में अलका की भूमिका के बारे में क्या खुलासा होता है क्या वह सिर्फ सोनम की दोस्त है या हत्याकांड की साजिश में एक साथी?

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read