HomeUTTAR PRADESHराज कुशवाह उर्फ संजय वर्मा ही निकला राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड,...

राज कुशवाह उर्फ संजय वर्मा ही निकला राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड, सोनम की 112 कॉल्स ने खोला राज


Raja Raghuvanshi Case: मेघालय में हुए राजा रघुवंशी के हत्या मामले में एक नया नाम आया। नाम – संजय वर्मा, जिसकी सोनम से 25 दिन में 112 बार फोन पर बात हुई थी। लेकिन अब पुलिस जांच में संजय वर्मा के चेहरे से नाकाम हट चुका है। दरअसल, पुलिस ने खुलासा किया है कि संजय वर्मा कोई और नहीं, बल्कि सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ही था। जिसने इस हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाई।


राज कुशवाह ही निकला संजय वर्मा


राजा रघुवंशी के हत्या मामले में जांच के दौरान शिलांग पुलिस को सोनम के कॉल रिकॉर्ड्स से एक चौंकाने वाला सुराग मिला। 01 मार्च से 25 मार्च के बीच सोनम ने संजय वर्मा नाम के एक व्यक्ति को 112 बार कॉल किया था। जिसमें कई बार लंबी बातचीत शामिल थी। पुलिस ने बताया कि रोजाना इन कॉल्स की औसतन चार से पांच बार का रहा। जिससे पुलिस को शक हुआ कि इस हत्या की साजिश में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल हो सकता है।


जिसके बाद जांच पड़ताल करने के बाद 18 जून को मेघालय पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठाया। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि जांच में पाया गया कि संजय वर्मा का नंबर वास्तव में राज कुशवाह के नाम पर रजिस्टर्ड था। राज ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रूकॉलर पर इस नंबर को संजय वर्मा के नाम से सेव करवाया था। सोनम ने भी अपने फोन में इस नंबर को एक अलग कोडनेम से सेव किया था, ताकि उनके रिश्ते को छिपाया जा सके।


फर्जी सिम से सोनम से संपर्क


पुलिस ने आगे बताया कि राज कुशवाह ने फर्जी सिम का इस्तेमाल कर सोनम से संपर्क बनाए रखा। इतना ही नहीं, इस नंबर का उपयोग हत्या की योजना बनाने में किया गया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) से पता चला कि ये कॉल्स इंदौर के लक्ष्मणपुरा, राजाबाग, और शीतल नगर जैसे इलाकों से किए गए, जो सोनम और राज के घरों के आसपास के टावर क्षेत्र हैं। हैरानी की बात यह है कि यह नंबर 08 जून की रात 11:20 बजे बंद हो गया। जिस दिन सोनम गाजीपुर में संदिग्ध हालत में पाई गई थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read