HomeUTTAR PRADESHनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा स्वतंत्र भारत का स्वर्णकाल :...

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा स्वतंत्र भारत का स्वर्णकाल : एके शर्मा

मऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर मऊ पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद स्तरीय कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। नागरिक अभिनन्दन समारोह और प्रबुद्ध जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मंत्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी के शासन में स्वतंत्र भारत का स्वर्णकाल चल रहा है। बिना जाति-धर्म देखे हर वर्ग को सभी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। मा. मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से देश में और 2017 से मा. योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का चक्का तेजी से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में ही मऊ के विकास के लिए नगर विकास विभाग से 100 करोड़ रूपये दिए गए हैं, वहीं पिछले तीन वर्षों में मऊ के विकास के लिए 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से कार्य कराये गए हैं जोकि पिछले 30 साल में नहीं हुए।

मंत्री शर्मा ने जनपदस्तरीय कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक में सर्वप्रथम सुभासपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता का स्वागत किया। उन्होंने कहा लोकसभा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, मा. प्रधानमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मा. योगी जी ने अबकी बार 400 पार का जो संकल्प दिया है, हमें उसे अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर पूरा करना होगा। भाजपा के लिए 370 और बाकी अन्य सीटों पर हमारे सहयोगी दलों का सहयोग हमें मिलेगा। उन्होने कहा कि हमारे जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें भी सहयोगी दलों का बहुत सहयोग मिलेगा, क्योंकि उनके समाज के और उनके कार्यकर्ता भी वहां पर निवास करते हैं। सुभासपा एनडीए का महत्वपूर्ण सहयोगी दल है। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प तभी पूरा होगा, जब हमारे सहयोगी घटक दल हमारे साथ होंगे।

संगठनात्मक ढांचा हमारा तभी मजबूत होगा, जब हम हर गांव तक, हर एक बूथ तक, शक्ति केंद्र तक पहुंचेंगे। और यह सम्भव करने में हमारे सहयोगी घटक दलों का बहुत बड़ा सहयोग होगा। उन्होंने कहा कि जनपदस्तर और मंडलस्तर की सभी मीटिंग में अपने सहयोगी दलों को साथ रखकर की जायें। भाजपा और सहयोगी दलों को एक दूसरे के लिए प्रेरक और पूरक बनकर काम करना होगा। जिससे हम अपने संकल्प को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें एक मत होकर घोसी लोकसभा सीट को जीतकर लोकसभा भेजना है और नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है। हमें संयुक्त रूप से अपने वोटरों के पास जाकर अपनी योजनाओं और उनके लाभ को बताना होगा।

मंत्री श्री शर्मा ने नागरिक अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जहां वरिष्ठ नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों ने किया उनका मला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा सम्राट अशोक भारत की अंतर्मन में विद्यमान है। देश में सबसे शाशक्त शासन व्यवस्था सम्राट अशोक के समय थी।इसीलिए महान शब्द पहली बार सम्राट अशोक के लिए ही उपयोग हुआ है। उनकी शासन व्यवस्था की आज भी चर्चा स्मरण है। उन्होंने कहा कि चन्द्रगुगुप्त मौर्य ने जो शासन व्यवस्था स्थापित किया उसके तीसरे वंशज के रूप में सम्राट अशोक आये। मौर्य साम्राज्य को स्थापित करने में चाणक्य का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है।

मंत्री शर्मा ने कहा कि आपने खुद ही देखा होगा कि मऊ में क्या व्यवस्था थी। कितना अपराधीकरण था, ना रोजगार था, न बहन-बेटियों की आबरू सलामत थी, न ही आपकी ज़मीन न आपका मकान सलामत था। मगर वहीं 2014 से मोदी जी के नेतृत्व में देश और 2017 से मा. योगी जी के नेतृत्व में मऊ भी लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मऊ में ही इस वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि नगर विकास विभाग से दिया है। वहीं पिछले 03 साल में 3000 करोड़ रुपए से विकास के कार्य हुए हैं। यह सिर्फ तीन साल में दिया है जो पिछले 30 साल में भी नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि मऊ के हर कोने में विकास का चक्का घूमेगा।

मंत्री शर्मा ने प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्त्ता और स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 400 पार के संकल्प को याद दिलाते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सा व्यवस्था को उच्चकृत करने का कार्य किया गया है। इस विधानसभा में रेलवे ओवरब्रिज, शहीद तिराहे का चौड़ीकारण का कार्य भी जल्द ही शुरुआत हो जाएगा। तमसा नदी में लगभग 02 करोड़ रुपए से सुंदरीकारण का कार्य चल रहा है, वहीं जो नाले की समस्या है जिसके लिए पौने दो करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है, जिसकी पहली किश्त लगभग 40 लाख नगर पंचायत को दे दी गयी है। यहां के अंतेष्टि स्थल के निर्माण का कार्य भी जल्द किया जायेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read