HomeUTTAR PRADESHअहमदाबाद विमान हादसा मे चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है इंजन का...

अहमदाबाद विमान हादसा मे चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है इंजन का पूरा मामला?


Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भर रही थी। टेकऑफ के मात्र 59 सेकंड बाद मेघानीनगर के मेडिकल हॉस्टल से टकरा कर क्रैश हो गई। इस हादसे में 241 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स सभी लोगों की मौत हो गई। और भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार एकमात्र जीवित बचे। अब इस हादसे की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि विमान के दाहिने इंजन को तीन महीने पहले मार्च 2025 में बदला गया था।


 


इंजन मरम्मत पर सवाल


जांच में सामने आया कि 12 साल पुराने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के दाहिने इंजन की मरम्मत हाल ही में की गई थी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि बाएं इंजन की भी जून 2023 में जांच हुई थी। और अगली जांच दिसंबर 2025 में होनी थी। खबरों के मुताबिक इंजन में कोई समस्या नहीं थी। फिर भी इस बात की जांच हो रही हैं कि क्या नया इंजन हादसे का कारण हो सकता है। पूर्व वायुसेना अध्यक्ष अरूप राहा ने कहा कि इंजन में ऊर्जा बाधित होने के अलावा ईंधन मिलावट या सॉफ्टवेयर गड़बड़ी भी हादसे का कारण हो सकती है।


 


DGCA की सख्ती और ब्लैक बॉक्स की जांच


नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे के बाद एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। अब तक 9 विमानों की जांच पूरी हो चुकी है। और बाकी 24 की प्रक्रिया जारी है। हादसे के अगले दिन विमान का ब्लैक बॉक्स हॉस्टल की छत से बरामद किया गया। जिससे घटना का असन वजह की जानकारी मिलने की उम्मीद है। पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल ने टेकऑफ से पहले ‘मेडे’ सिग्नल भेजा था। जो गंभीर संकट का संकेत था।


 


बचाव कार्य और पीड़ितों की पहचान


हादसे के बाद एनडीआरएफ, वायुसेना, और फायर ब्रिगेड ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। शवों की पहचान के लिए डीएनए  का सहायता लेना पड़ा क्योंकि कई शव बुरी तरह जल गया था। अब तक 101 शवों की पहचान हो चुकी है। टाटा ग्रुप, जो एयर इंडिया का मालिक ने मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।


 


आगे की जांच और सवाल


यह हादसा भारत की सबसे घातक विमान दुर्घटनाओं में से एक है। विशेषज्ञों का मानना है कि पक्षियों का टकराव, पायलट की चूक, या तकनीकी खामी भी कारण हो सकती है। डीजीसीए ने एयर इंडिया के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया है, और जांच पूरी होने तक कई सवाल बार- बार उठ रहें हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read