HomeUTTAR PRADESHसफाई कर्मचारी की बेटी का स्विट्जरलैंड सफर...कौन हैं रोहिणी घावरी? जिसने सांसद...

सफाई कर्मचारी की बेटी का स्विट्जरलैंड सफर…कौन हैं रोहिणी घावरी? जिसने सांसद चंद्रशेखर पर लगाए गंभीर आरोप


Who is Rohini Ghavari: स्विट्जरलैंड से पढ़ने वाली रोहिणी घावरी और उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की लव स्टोरी इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। लेकिन इनकी प्रेम कहानी का बड़ा दुखद अंत हुआ। लेकिन क्या आप जानते है अपने दर्द और संघर्ष को सार्वजनिक रूप से साझा करने वाली रोहिणी घावरी कौन है और क्या करती है?


कौन हैं रोहिणी घावरी?


मध्य प्रदेश के इंदौर के एक सफाई कर्मचारी परिवार में जन्मीं। रोहिणी घावरी वाल्मीकि समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। रोहिणी के माता-पिता इंदौर के एक बीमा अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। जिस वजह से रोहिणी को अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।


रोहिणी ने अपनी मेहनत से साल 2019 में स्विट्जरलैंड में उच्च शिक्षा के लिए एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप हासिल की थी। इसी स्कॉलरशिप के सहारे वह जिनेवा में पीएचडी कर रही है। साथ ही, वह वहां पढ़ाई और नौकरी करने के साथ एक NGO भी चला रही हैं।


रोहिणी सामाजिक मुद्दों और दलित समुदाय के अधिकारों के लिए आवाज उठा चुकी है। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। बता दें, साल 2023-24 में तीन बार संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की ओर से भाषण दे चुकी हैं।


रोहिणी ने चंद्रशेखर पर लगाए आरोप


जानकारी के अनुसार, रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर और निजी आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने दावा किया कि वह और चंद्रशेखर 2019 में स्विट्जरलैंड में उनकी पढ़ाई के दौरान संपर्क में आए और तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। रोहिणी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई। उन्होंने यह भी दावा किया कि चंद्रशेखर ने न केवल उनका, बल्कि जाटव समाज की कई अन्य लड़कियों का भी शोषण किया है। रोहिणी ने खुद को ‘विक्टिम नंबर 3’ बताया और कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी।


चंद्रशेखर ने क्या दिया जवाब?


इस मामले में चंद्रशेखर आजाद ने सीधे तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। हालांकि, एक मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मामला महिला के सम्मान से जुड़ा है और वह कोर्ट में इसका जवाब देंगे। उन्होंने अपने संस्कारों का हवाला देते हुए कहा कि वह महिला सम्मान के प्रति सजग हैं। अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन रोहिणी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read