PM Modi in Cyprus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने साइप्रस के निकोसिया में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा, “हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साइप्रस के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए हमारी एजेंसियों के बीच वास्तविक समय पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक तंत्र विकसित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि अपनी साझेदारी को स्ट्रेटेजिक दिशा देने के लिए हम अगले पांच वर्षों के लिए एक ठोस रोड मैप बनायेंगे।रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूती देने के लिए द्विपक्षीय Defense Cooperation प्रोग्राम के तहत रक्षा उद्योग पर बल दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि साइबर और मैरीटाइम सिक्योरिटी पर अलग से dialogue शुरू किया जायगा। UN को समकालीन बनाने के लिए जरूरी reforms को लेकर हमारे विचारों में समानता है। साइप्रस द्वारा सिक्योरिटी council में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने के लिए हम आभारी है।
ये पहल हमारे देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेंगी- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ हमारे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों पर चर्चा की। मैंने इस बारे में व्यापारिक समुदाय के भीतर उत्साह और तालमेल की भावना देखी। भारत और यूरोपीय संघ इस वर्ष के अंत तक एक मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में, भारत-साइप्रस-ग्रीस व्यापार और निवेश परिषद का शुभारंभ किया गया था। ये पहल हमारे देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेंगी।




