HomeUTTAR PRADESHपत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर दिया था...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम


Haryana Crime: हरियाणा के जींद में ईंट-भट्टा जयपुर के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले युवक के शव का मामला जीआरपी ने 72 घंटों में सुलझा लिया है। युवक की पत्नी कुलफसा ही उसकी कातिल निकली। उसने अपने प्रेमी (मृतक के चचेरे भाई) के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी। साजिद की हत्या और उसकी पत्नी के जेल जाने से उनके चार वर्षीय बच्चे के सिर से मां-बाप का साया हट गया है।


पुलिस ने मृतक की पत्नी को शनिवार शाम को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया था। उसे सोमवार सुबह दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद खालिद को उसके गांव उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरनगर के गांव बड़ौदा से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी कुलफसा ने रिमांड के दौरान कबूला कि उसके पति की हत्या अपने प्रेमी मोहम्मद खालिद के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से की थी। कुलफसा ने योजनाबद्ध तरीके से अपने पति को मारने के लिए मोहम्मद खालिद को यूपी से दस जून को ही बुला लिया था।


इसके बाद वह रात को अपने पति को लघुशंका के बहाने रेलवे ट्रैक के किनारे ले गई थी, जहां पर पहले से ही मौजूद मोहम्मद खालिद और कुलफसा ने चाकू और डंडे से वार कर साजिद की हत्या कर दी। उसके बाद कुलफसा को झोपड़ी में चली गई थी जबकि मोहम्मद खालिद रात को ही वापस अपने गांव चला गया था। दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


मोबाइल नंबर के माध्यम से पहुंची पुलिस


13जून रात को जिस समय युवक की हत्या की गई थी। पुलिस जांच में उस समय घटनास्थल पर मृतक की पत्नी कुलफसा और मोहम्मद खालिद के मोबाइल नंबरों की लोकेशन मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कुलफसा को गिरफ्तार कर लिया था। मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार करने के लिए इंस्पेक्टर श्याम सिंह के नेतृत्व में एएसआई हरिओम, एएसआई कविता, एलएचसी संदीप कौर, एलएचसी मुकेश, रिंकी, आशु मलिक, जिले सिंह की टीम बनाई गई। इसके बाद टीम ने रविवार को आरोपी के गांव उत्तरप्रदेश के बड़ौदा गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को गांव से काबू कर लिया।


13जून शाम को मिला था शव


ईंट-भट्टा जयपुर के पास रेलवे ट्रैक किनारे उत्तरप्रदेश के जिला मुज्जफरनगर, गांव बड़ौदा निवासी 26वर्षीय साजिद का शव मिला था। घटनास्थल पर चाकू और डंडा भी बरामद हुआ था। मामला रेलवे लाइन के अधीन होने के चलते मामले की जानकारी जीआरपी जींद को दी गई थी। शव में कीड़े पड़ चुके थे। इसलिए शव का मेडिकल कॉलेज खानपुर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था और अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read