HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान फिर बेनाकाब... राफेल को मार गिराने का दावा फर्जी, डसॉल्ट ने...

पाकिस्तान फिर बेनाकाब… राफेल को मार गिराने का दावा फर्जी, डसॉल्ट ने खोली सच्चाई


Operation Sindoor: पाकिस्तान द्वारा भारतीय राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने हाल ही में एक साक्षात्कार में इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान का दावा पूरी तरह गलत और बिना सबूत का है। यह बयान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी मीडिया और अधिकारियों द्वारा फैलाए गए झूठ का साफ-साप पोल खोल दिया है।  


 


ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान की बौखलाहट


7 मई 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक में जैश-ए-मोहम्मद के नौ आतंकी ठिकानों को बुरी तरह से नष्ट किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था। जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारतीय वायुसेना ने राफेल लड़ाकू विमानों और स्कैल्प क्रूज मिसाइलों का उपयोग कर एकदम सटीक हमले किए। जिससे आतंकी संगठनों को भारी नुकसान हुआ। इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारतीय वायुसेना के तीन से पांच राफेल विमानों को मार गिराया। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ और मीडिया ने कहा कि उनके J-10C फाइटर जेट्स ने राफेल को निशाना बनाया। जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय, वायुसेना, और डसॉल्ट एविएशन ने इन दावों को गलत साबित कर दिया।  


 


डसॉल्ट का साफ जवाब


एरिक ट्रैपियर ने अपने राफेल की तकनीकी और क्षमताओं की प्रशंसा करते हुए कहा “राफेल एक 4.5 जेनरेशन मल्टी-रोल फाइटर जेट है। जो हवा से हवा, हवा से जमीन, और परमाणु मिशनों में सक्षम है। यह F-35 और सभी चीनी विमानों से बेहतर है।” उन्होंने पाकिस्तान के दावों को प्रोपेगेंडा करार देते हुए कहा कि कोई भी राफेल विमान नहीं गिरा। भारतीय वायुसेना ने भी पुष्टि की कि सभी राफेल जेट और पायलट सुरक्षित हैं। पाकिस्तान ने अपने दावों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था।  जिनमें मिग-21 और मिग-29 के पुराने हादसों की तस्वीरें शामिल थीं। PIB फैक्ट चेक ने इन तस्वीरों को 2021 और 2024 के हादसों का बता कर, पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब किया। 


 


भारत की चेतावनी


विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “पाकिस्तान का झूठ बोलने का इतिहास पुराना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी वे भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read