HomeUTTAR PRADESHगीता के बाद लड्डू गोपाल की मूर्ति बनी आस्था का प्रतीक, अहमदाबाद...

गीता के बाद लड्डू गोपाल की मूर्ति बनी आस्था का प्रतीक, अहमदाबाद प्लेन हादसे के मलबे से मिले सुरक्षित


Ahmedabad-London Air India Plane Crash: गुरुवार 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे से पूरा देश सहम गया है। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई। लेकिन इस त्रासदी के बीच एक और चमत्कारी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। विमान के मलबे में श्रीमद भगवद गीता के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है।


श्रीमद भगवद गीता का चमत्कार


विमान हादसे के बाद जब राहत और बचाव कार्य शुरु किया गया। तब उस दौरान मलबे के बीच से एक भगवद्गीता की प्रति मिली, जो पूरी तरह सुरक्षित थी। जिसके पन्ने जले हुए नहीं थे। लेकिन पन्नों पर केवल हल्की-सी कालिख थी। बावजूद इसके इसे अब भी आसानी से पढ़ा जा सकता था। बता दें, श्रीमद भगवद गीता उस जगह पर मिली जहां सब कुछ जलकर राख हो गया था और विमान के धातु के हिस्से तक पिघल चुके थे।


भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का रहस्य


श्रीमद भगवद गीता के बाद, एक और चमत्कार ने लोगों की आस्था को और गहरा कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम को मलबे से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की एक छोटी मूर्ति मिली। जो न केवल सुरक्षित थी, बल्कि उस पर लगा कपड़ा और आभूषण भी सही सलामत थे।


इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को निखिल सैनी नाम के एक यूजर ने एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा ‘अहमदाबाद विमान हादसे में भीषण आग से सब कुछ पिघल गया। लेकिन भगवान कृष्ण की यह मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित रही। यह वाकई आश्चर्यजनक है।’ वहीं, लोगों ने इन चमत्कारी घटनाओं को शक्ति का प्रतीक माना।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read