HomeUTTAR PRADESHदेश में कोरोना केस 7 हजार के पार, पंजाब ने जारी की...

देश में कोरोना केस 7 हजार के पार, पंजाब ने जारी की नई एडवाइजरी


Corona Cases:  भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,131 तक पहुंच गई है।  जिसके कारण पंजाब सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। जिसमें मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।


 


कोरोना का नया वेरिएंट JN-1 


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रोन के बाद अब JN-1 वेरिएंट देश में तेजी से फैल रहा है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, और पंजाब जैसे राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में सबसे अधिक 2,055 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि दिल्ली में 728 और महाराष्ट्र में 980 मामले हैं। देशभर में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें शनिवार को केरल और पश्चिम बंगाल में दो-दो मौतें हुई हैं।


 


पंजाब में मास्क की वापसी


पंजाब में अभी तक 29 सक्रिय मामले सामने आ गए हैं। जिनमें लुधियाना जिला सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 23 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 12 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पंजाब सरकार ने एडवाइजरी जारी कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मास्क अनिवार्य है। सरकार ने लोगों से खांसी या बुखार होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने और मुंह पर रुमाल रखने की अपील की है।


 


स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने और अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली, गुजरात, और उत्तर प्रदेश में मॉक ड्रिल की तैयारी चल रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि JN-1 वेरिएंट के ज्यादातर मामले हल्के हैं। लेकिन सतर्कता जरूरी है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों से मास्क पहनने सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित टेस्टिंग कराने की अपील की गई। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read