HomeUTTAR PRADESHअहमदाबाद में विमान हादसे की न्यायिक जांच की मांग, मल्लिकार्जुन खरगे ने...

अहमदाबाद में विमान हादसे की न्यायिक जांच की मांग, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से की अपील


Ahmedabad Plane Crash:गुजरात में अहमदाबाद में गुरुवार को एक विमान क्रैश हो गया था। इस विमान में 242 लोग सवार थे। हादसे में अबतक तीन सौ के करीब लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही अब इसकी न्यायिक जांच की मांग उठने लगी है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अहमदाबाद विमान हादसे पर चिंता जाहिर की है। साथ ही उन्होंने इस हादसे को लेकर केंद्र सरकार से न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की न्यायिक जांच होनी चाहिए। पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में इस हादसे की जांच होनी चाहिए।


पीएम मोदी ने किया घटना स्थल का दौरा


अहमदाबाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर इंडिया विमान दुर्घटनास्थल और सिविल अस्पताल का दौरा कर घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के बाद अहमदाबाद के डॉमेस्टिक हवाई अड्डे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने अचानक और हृदय विदारक तरीके से इतने लोगों की जान चली गई, यह शब्दों से परे है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम उनका दर्द समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, वह आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।”

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read