HomeUTTAR PRADESHराजा रघुवंशी के परिवार की पुलिस से बड़ी मांग, राज और सोनम...

राजा रघुवंशी के परिवार की पुलिस से बड़ी मांग, राज और सोनम की मुश्किलें बढ़ीं


Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। राजा के परिवार ने मेघालय पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। जिससे मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज कुशवाह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मेघालय पुलिस ने सोनम को हत्या का मास्टरमाइंड बताते हुए उनके खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा किया है। जबकि परिवार का कहना है कि सच सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।


 


हनीमून से हत्या तक का रहस्यमय सफर


राजा और सोनम जिनकी शादी 11 मई 2025 को हुई थी। 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए और 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक खाई में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई। जिसमें उनके सिर और पीठ पर गहरे घाव मिले। मेघालय पुलिस ने 9 जून को सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया। जहां उन्होंने सरेंडर किया। इसके अलावा राज कुशवाह, आकाश, विशाल चौहान और आनंद नाम के चार अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।


 


परिवार की मांग और पुलिस का दावा


राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा “अगर आरोपी है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन सच जानने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।” वहीं सोनम के पिता देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर कहानी रचने का आरोप लगाया और अपनी बेटी को निर्दोष बताया। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची क्योंकि वह राज से प्रेम करती थी और परिवार के दबाव में राजा से शादी की थी। पुलिस के मुताबिक सोनम ने हत्या के लिए सुपारी किलर्स को हायर किया और राजा की हर गतिविधि की जानकारी दी।


 


नए सबूत और जांच की दिशा


पुलिस को सोनम के फोन से अहम सुराग मिले जिसमें राज कुशवाह के साथ उनकी लगातार बातचीत सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में सोनम को होटल के बाहर संदिग्ध रूप से मोबाइल पर चैट करते देखा गया। गाजीपुर के ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम रोते हुए उनके पास आई और परिवार से बात करने के लिए फोन मांगा। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या सोनम को कोई गाजीपुर छोड़कर गया था। जांच दल ने सोनम और अन्य आरोपियों से सख्त पूछताछ शुरू कर दी है।


 


आरोपियों की कोर्ट में पेशी


13 जून को सभी आरोपियों को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने उनकी रिमांड मांगी। मेघालय पुलिस का कहना है कि हत्या की साजिश पूरी तरह सुनियोजित थी। और सोनम ने राजा को मेघालय ले जाने की योजना बनाई थी। इस बीच इंदौर में सोनम के पोस्टर जलाए गए। और परिवार ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन में हिस्सा लिया।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read