HomeUTTAR PRADESHस्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल, INDIA गठबंधन से...

स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल, INDIA गठबंधन से नहीं बनी बात

लखनऊ: यूपी के पूर्व मंत्री और पिछले दिनों सपा से इस्तीफा देकर नया दल बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अकेले ही चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। पिछले दिनों इस बात की चर्चाएं थीं कि स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)  इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance)  के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। मगर इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के साथ उनकी बात नहीं बन सकी।

अब राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)  ने अब प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)   उत्तर प्रदेश की कुशीनगर (Kushinagar) सीट पर खुद चुनाव लड़ेंगे, जबकि देवरिया लोकसभा सीट पर उन्होंने एसएन चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)  बसपा के टिकट पर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उस समय उन्हें जीत नहीं हासिल हो सकी थी मगर इस क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

उन्होंने राज्य की कुछ अन्य सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि वे पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read