HomeUTTAR PRADESH10 मिनट की देरी ने बचाई जान, अहमदाबाद में क्रैश हुआ उसी...

10 मिनट की देरी ने बचाई जान, अहमदाबाद में क्रैश हुआ उसी विमान से जाना था लंदन


Ahmedabad Plan Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रही थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई। इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में 242 लोग सवार थे। जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे में 241 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि एक यात्री रमेश विश्वासकुमार चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए।


 


10 मिनट की देरी बनी जीवन रक्षक


हादसे की एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। एक युवती जिसे इसी फ्लाइट से लंदन जाने वाली थी। ट्रैफिक जाम के कारण वह 10 मिनट देर से एयरपोर्ट पहुंची जिसके कारण मैं चेक-इन गेट से वापस आ गई और विमान में सवार नहीं हो पाई। यह देरी उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी किस्मत बन गई। उसने बताया “मैं रो रही थी क्योंकि फ्लाइट छूट गई थी। लेकिन अब लगता है कि भगवान ने मुझे बचा लिया।”


 


हादसे का भयावह मंजर


फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 23 से उड़ान भरी थी। मात्र 49 सेकंड बाद विमान मेघानीनगर इलाके में एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोगो के अनुसार विमान टेकऑफ के बाद असंतुलित हो गया और तेज धमाके के साथ जमीन पर गिरा। जिससे आग का गोला बन गया। विमान में भरे लगभग 75,000 लीटर एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) ने आग को और भयावह बना दिया।


 


रेस्क्यू और जांच की ताजा अपडेट


हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ, बीएसएफ, और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सात से अधिक दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इंजन फेल्योर या टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था। क्रैश से पहले ‘मेडे’ कॉल दी थी।


 


PM मोदी का दौरा और संवेदना


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून को अहमदाबाद का दौरा किया और क्रैश साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। टाटा ग्रुप, एयर इंडिया के मालिक ने मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।


यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास के सबसे दुखद अध्यायों में से एक है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई प्रतिष्ठित लोग इस त्रासदी का शिकार हुए। देशभर में शोक की लहर है, और जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read