HomeUTTAR PRADESHअभिनेता विक्रांत मैसी के दोस्त की प्लेन में दुखद मृत्यु, भावुक पोस्ट...

अभिनेता विक्रांत मैसी के दोस्त की प्लेन में दुखद मृत्यु, भावुक पोस्ट में जताया दर्द


Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के चचेरे भाई और करीबी क्लाइव कुंदर की मृत्यु हो गई। क्लाइव कुंदर फ्लाइट AI-171 के फर्स्ट ऑफिसर थे। विमान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गई। इस हादसे में 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से केवल एक यात्री बच पाया। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने दुख को व्यक्त किया।


 


हादसे का विवरण


एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी। दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ के तुरंत बाद मेडे कॉल जारी करने के बाद मेघानी नगर में एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराई और विमान में आग लगी हॉस्टल पूरी तरह खाक हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई प्रमुख हस्तियों की भी मृत्यु हुई। डीजीसीए ने आगे की जांच शुरू कर दी है। 


 


विक्रांत मैसी का भावुक संदेश


विक्रांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा “आज अहमदाबाद में हुए अकल्पनीय रूप से दुखद हवाई दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के लिए मेरा दिल टूट गया है। यह दुख तब और गहरा हो गया जब मुझे पता चला कि मेरे चाचा क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव को खो दिया। जो इस फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” इस पोस्ट ने न केवल उनके प्रशंसकों बल्कि बॉलीवुड के कई सितारों को भी भावुक कर दिया। शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सितारों ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।


 


विक्रांत का हालिया करियर


विक्रांत मैसी जिन्हें 12वीं फेल और द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा के बाद चर्चा में थे। उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार को प्राथमिकता देने की बात कही थी। उनकी आगामी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है। इस दुखद घटना के बाद प्रशंसक उनके प्रति और अधिक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।


 


देश में शोक की लहर


यह हादसा देश के लिए एक बड़ा झटका है। सोशल मीडिया पर लोग शोक संदेश साझा कर रहे हैं। और कई बॉलीवुड हस्तियों ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थनाएं की हैं। विक्रांत के प्रशंसकों ने भी उनके लिए समर्थन और संवेदना के संदेश भेजे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read