Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है, जिससे लू जैसे हालात बन गए हैं। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इन राज्यों में जल्द ही प्री-मानसून बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव हो सकता है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।



