HomeUTTAR PRADESHचार रेलवे अधिकरियों पर गिरी गाज, BSF जवानों को पुरानी ट्रेन देने...

चार रेलवे अधिकरियों पर गिरी गाज, BSF जवानों को पुरानी ट्रेन देने पर रेलवे मंत्री ने की कार्रवाई


Action Against Four Railway Officials: अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा मुहैया करवाने जा रहे BSF जवानों को पुरानी और खराब हालत में पड़ी ट्रेन देने के मामले में चार अधिकारियों पर गाज गिरी है। यह मामला सामने आने के चंद घंटे बाद ही रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने अलीपुरद्वार मंडल के चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में अलीपुर कोचिंग डिपो का एक कोचिंग डिपो अधिकारी और तीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने जवानों को ट्रेन दी जो यात्रा के असुविधाजनक और खतरनाक था। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बुधवार को एक ट्रेन की वीडियो वायरल हुई थी, जो देखने में काफी पुरानी और स्थिति जर्जर लग रही थी। साथ ही सीटें फटी और हर तरफ धूल जमी हुई थी।


बदली गई ट्रेन


सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेन की वीडियो में साफ तौर पर टूटी खिड़की, फटे और धूलभरे सीट, गंदी टॉयलेट दिख जाएगा। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ट्रेन की खराब स्थिति को देखते हुए BSF ने इसकी शिकायत रेलवे विभाग के अधिकारियों से की। जिसके बाद तुरंत BSF जवानों को दूसरी ट्रेन दे दी गई। नई ट्रेन के जरिए BSF जवान अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा देने के लिए त्रिपुरा से उदयपुर रवाना हो गए हैं। वहीं, रेल मंत्री ने 4 अधिकारियों को निलंबित करके स्पष्ट संदेश दिया है कि जवानों की सुविधा और सम्मान सर्वोपरि है। हालांकि, इस मामले में अभी भी जांच जारी है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि गलती कैसे हुई, ताकी भविष्य में ऐसी गलती ना दोहराई जाए।


BSF और रेल मंत्री का बयान आया सामने


इस पूरे घटना पर रेल मंत्री ने साफ कर दिया है कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेलवे ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो। बीएसएफ जवानों के लिए ट्रेनों की स्थिति की जांच और बेहतर प्रबंधन के लिए कड़े नियम बनाए जा रहे हैं।


वहीं, इस पूरे मामले में BSF का भी बयान सामने आया है। BSF के द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि जवानों ने किसी प्रकार का विरोध या हंगामा नहीं किया था। जब भी बीएसएफ की टुकड़ी का मूवमेंट होता है, तो बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा ट्रेन का मुआयना किया जाता है, इसके बाद ही सभी जवान एक जगह से दूसरी जगह मूवमेंट करते हैं। इस बार भी जो ट्रेन रेलवे की ओर से मुहैया कराई गई थी, उसकी हालत को लेकर के बीएसएफ ने मुद्दा उठाया, उसके बाद रेल मंत्रालय की तरफ से ट्रेन को बदल दिया गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read