HomeUTTAR PRADESHराजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया...

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


Delhi Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दर्जकिए तापमान ने सारे रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री अधिक था। इसके साथ ही ‘रियल फील टेम्प्रेचर’47.1 डिग्री दर्ज किया गया। तीन-चार दिन पहले की बात करें तो दिन के समय तपिश अधिक रहती थी लेकिन रात होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाती थी। बीती रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक ही जा पाया, जो लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए असमर्थ रहा।  


अभी गर्मी से राहत नहीं


आने वाले 4-5 दिनों तक गर्मी से दिल्लीवासियों को राहत मिलते नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने पर मनाही की है। बच्चे, बुजुर्ग व अस्वस्थ्य लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से मना किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 39%से घट कर 24%पहुंच गया है, जिससे लू का खतरा बढ़ गया है। यही कारण है कि दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में मानसून आने में देरी के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है।


अन्य जगहों पर कैसा रहा तापमान?


राजधानी दिल्ली शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के साथ गर्म हवाएं भी चलीं। जिससे लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार कर गया। सफदरजंग वेधशाला में जहां 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, वहीं लोधी रोड, रिज और आयानगर जैसे स्थानों पर यह 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि तापमान 45 डिग्री पार कर सकती है। हालांकि, राहत की बात ये है कि अगले 1-2 दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read