HomeUTTAR PRADESHद्वारका सेक्टर-13 के सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन लोगों...

द्वारका सेक्टर-13 के सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत


Fire In Dwarka Building: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में भीषण आग लग गई। ये आग शब्द अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर लगी हुई है। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। अपार्टमेंट में दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। बिल्डिंग से कूदने के कारण पिता समेत दो बच्चों की मौत भी हो गई है। बिल्डिंग में आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।


आग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल


अपार्टमेंट में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में पूरे अपार्टमेंट को खाली कराया गया है। इसके बावजूद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दो बच्चों की मौत भी हुई है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।


दूर तक उठ रहीं आग की लपटें


अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को अपना सामान जलने की चिंता है। आग की लपटें काफी दूर तक उठती हुई दिखाई दी हैं। आग तेजी से अन्य फ्लोर की तरफ भी फैल रही है। ऐसे में बिल्डिंग के अन्य फ्लोर और पास वाली बिल्डिंग के लोगों को भी डर है कि ये आग की लपटें उनके घर को भी न जला दें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read