HomeUTTAR PRADESHपुलिस के बार-बार कहने पर भी सोनम न कुछ खाई और ना...

पुलिस के बार-बार कहने पर भी सोनम न कुछ खाई और ना ही बोला, क्यों पूरी रात साधी रही चुपी?


Sonam Raghuvanshi: इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की मेघालय हनीमून ट्रिप से जुड़ा रहस्य और गहरा गया है। 23 मई से लापता सोनम को रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस ने हिरासत में लिया। मेघालय पुलिस ने सोनम को राजा की हत्या की मुख्य आरोपी बताया है। लेकिन सोनम का दावा है कि वह खुद पीड़ित है और उसे अगवा किया गया था।


 


पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम रात करीब 1 बजे गाजीपुर के काशी चाय जायका ढाबे पर पैदल पहुंची। ढाबे के मालिक साहिल यादव ने बताया कि वह रो रही थी और फोन मांगकर अपने भाई गोविंद से बात की। साहिल को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोनम ने रात भर यही दोहराया कि उसे अगवा किया गया और वह निर्दोष है। उसने ना खाना खाया और ना ही पुलिस से कोई बातचीत की।


 


पुलिस जांच में नए खुलासे


मेघालय पुलिस ने जांच के दौरान  (SIT) का गठन किया था। जिसके बाद राजा का शव 2 जून को शिलांग के पास एक खाई में मिला। ऑटॉप्सी रिपोर्ट में सिर पर दो गहरे चोट की पुष्टि हुई। जिससे हत्या की बात सामने आई। पुलिस को शक है कि हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ।


सोनम ने पुलिस को बताया कि राजा की हत्या अज्ञात लोगों ने की और उसे अगवा कर गाजीपुर छोड़ दिया गया। फिर भी  पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और GPS डेटा से पता चला कि 23 मई को दोपहर 2 बजे के आसपास राजा की स्कूटी रुकी थी। जिसे वारदात का समय पता किया जा सके।


 


परिवार का दर्द और CBI जांच की मांग


सोनम के पिता देवी सिंह ने बेटी को निर्दोष बताया और मेघालय पुलिस पर मनगढ़ंत कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने CBI जांच की मांग की है। वहीं राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा “अगर सोनम दोषी है तो उसे सजा मिले लेकिन सच सामने आना चाहिए। फिलहाल मेघालय पुलिस सोनम को शिलांग ले गई है। जहां उससे पूछताछ होगी। 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read