spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन पर आग से मची अफरा-तफरी, DMRC की...

दिल्ली के त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन पर आग से मची अफरा-तफरी, DMRC की सेवाएं रही बाधित

fok-media-samman-samaroh


Delhi Metro Fire: दिल्ली के त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन पर आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना के कारण दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


09जून को सुबह करीब 11:10बजे त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के सिग्नलिंग रूम में धुआं उठने की सूचना मिली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, यह धुआं एक तकनीकी कक्ष (UPS रूम) में आग लगने के कारण था। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद कुछ समय बाद आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इस वजह से पिंक लाइन पर ट्रेन सेवाएं सुबह 11:20बजे से प्रभावित हुईं।


कोई जनहानि नहीं


दिल्ली फायर सर्विस और DMRC ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। DMRC ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह भी ध्यान देने योग्य है कि दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर आग से संबंधित सुरक्षा उपायों की हाल ही में ऑडिट में कमियां पाई गई थीं, जिसके बाद सुधार के निर्देश दिए गए थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular