HomeUTTAR PRADESH11 साल पूरे होने पर जेपी नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की...

11 साल पूरे होने पर जेपी नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा- स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने वाला काम हुआ है


नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर ‘विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की 11 साल’ पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ” पीएम मोदी के नेतृत्व में हम 11 साल पूरे कर रहे हैं। 11 साल में जो पीएम मोदी के नेतृत्व जो काम हुआ है वह स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने वाला काम हुआ है।


जेपी नड्डा ने कहा कि देश में 11 साल पहले तुष्टिकरण व समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनी​तिक संस्कृति का तरीका बन गया था।  लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई है, जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे हम जनता के सामने रखें। पिछले 11 साल में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला ​है।


केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ” 2014 से पहले पिछली सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। लेकिन 2014 के बाद हमने सकरात्मकता देखी। आज भारत का आम नागरिक कहता है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है। पिछले 11 वर्षों में हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं।


देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है- जेपी नड्डा


जेपी नड्डा ने कहा कि देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव, मोदी सरकार की साहसिक निर्णय की वजह से आया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read