Meghalaya Honeymoon: मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मेघालय पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। साथ ही, तीन अन्य संदिग्धों को मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया गया है, जो राजा की हत्या में शामिल बताए जा रहे हैं।


