HomeUTTAR PRADESH‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे…’, गीत गाने वाले कन्हैया...

‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे…’, गीत गाने वाले कन्हैया मित्तल ने की योगी मॉडल की तारीफ

लखनऊ: ‘जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाए हैं…’ गीत गाकर दुनियाभर में शोहरत हासिल करने वाले जाने-माने गायक कन्हैया मित्तल ने कहा है कि उनके पंजाब में भी आज शासन के योगी मॉडल की डिमांड बढ़ गई है। मीडिया से बातचीत में कन्हैया मित्तल ने कहा कि पहले जहां गुजरात मॉडल की बात की जाती थी, 2024 में अब यूपी मॉडल की हर कोई चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि योगी राज में जिस तरह से माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात हुई, ये होना बहुत जरूरी था। जनता के भीतर से माफिया का डर निकाल देना बहुत बड़ी बात है।

कन्हैया मित्तल ने कहा कि किसी भी प्रदेश में व्यापार और आर्थिक गतिविधियां तभी बढ़ेंगी जब वहां व्यापारी वर्ग और बेटियां सुरक्षित होंगी। आज पूरा देश महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) की कार्यप्रणाली देख रहा है। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहते हैं और अब पंजाब में भी योगी जी की डिमांड है। माफिया की कमर तोड़ने का काम होते रहना चाहिए। भारत जीयो और जीने दो की बात करता है। यह परमहंस और संतों की धरती है। गैंगेस्टरों का खत्मा होना जरूरी है।

कन्हैया मित्तल ने कहा कि बीते 10 साल में हमने देश में जैसा शासन देखा है वैसा ही अगले 20 साल तक देखने की चाहत है। उन्होंने कहा कि वह देशभर के सनातनियों को अपने गीतों के जरिए जागरूक करते रहेंगे। मित्तल ने स्पष्ट किया कि देश को वो सरकार नहीं चाहिए जो रामभक्तों पर गोली चलाती हो, बल्कि ऐसी सरकार चाहिए जो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करती हो।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read