HomeUTTAR PRADESHरात के अंधेरे में काटा और हो गया गायब, रहस्यमयी जानवर ने...

रात के अंधेरे में काटा और हो गया गायब, रहस्यमयी जानवर ने ली छह लोगों की जान


Mysterious Animal In MP: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक रहस्यमयी जानवर ने पूरे इलाके में दहशत मचा रखी है। बीते 12दिनों में इस रहस्यमयी जानवर ने 17लोगों पर सोते समय हमला किया और उन्हें काटा। जिनमें से 06की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इन मौतों ने पूरे इलाके में खौफ पैदा कर दिया


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बीते महीने एक रहस्यमयी जानवर ने आंतक मचाते हुए 17लोगों पर हमला किया। हैरानी की बात यह है कि ये हमले इतने तेज और चुपके से हुए कि पीड़ितों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह जानवर रात के समय आता और सोते हुए लोगों पर हमला करता, उन्हें काटता और वहां से भाग जाता।


इस मामले में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल हुए लोगों को रेबीज रोधी इंजेक्शन दिए गए। लेकिन 23मई से 2जून तक घायल लोगों में से छह लोगों रायली बाई (60), मंशाराम छगन (50), सुरसिंह मलसिंह (50), सड़ी बाई (60), चैनसिंह उमराव (50), और सुनील झेतरिया (40) की मौत हो गई।


स्थानीय अधिकारियों की जांच-पड़ताल


बड़वानी के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) ने बताया कि इस जानवर ने तीन घंटे के भीतर 17लोगों को काटा। उन्होंने शक जताया कि यह जानवर रेबीज वायरस से संक्रमित हो सकता है। हालांकि, अभी तक रेबीज की पुष्टि नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा।


इस रहस्यमयी घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त जांच शुरू की है। वन विभाग ने जंगल में संदिग्ध जानवरों की तलाश के लिए गश्त बढ़ा दी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। 


स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल


बड़वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इस घटना के बाद से रात को सोने से डर रहे हैं। इस रहस्यमयी जानवर का खौफ इतना बढ़ गया है कि कई परिवार अब रात में पहरा देने लगे हैं। जबकि कुछ लोगों ने अपने घरों के आसपास जाल और बाड़ लगाने शुरू कर दिए हैं। इस घटना पर स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह जानवर छोटा और तेज है। जो रात में चुपके से आता है और काटकर गायब हो जाता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read