HomeUTTARAKHANDविकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम 2025 का आयोजन

विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम 2025 का आयोजन

विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम 2025 का आयोजन आज जनपद देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के शेरखी ग्राम सभा के पंचायत भवन में भारत सरकार कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के उप सचिव, अनूप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र ढकरानी के वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुसांई द्वारा, नोडल अधिकारी अशोक गिरी , कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रायपुर के दिशा निर्देशों में किया गया। सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन से सम्बन्धित नवीन तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करायी गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० ऐ०के० सिंह तथा डा० विजेता द्वारा कृषकों को फसलों पर रोग एवं कीटों से बचाव हेतु जानकारियां प्रदान की गयी तथा पशुपालकों को खुरपका तथा मुहंपका अफारी (गैस) तथा गाय तथा भैंस में थनेला रोग से बचाव के सम्बन्ध में जानकारियां दी गयी। इसके साथ-साथ डा० विजेता द्वारा प्राकृतिक खेती सम्बन्धी पंचगव्य जीवामृत बीजामृत के बारे में बताया गया। प्राकृतिक खेती कम लागत पर तथा लघु संसाधनों के प्रयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। डा० ऐ०के० सिंह द्वारा फसलों में कुरमुला कीट एवं दीमक द्वारा फसलों के नुकसान से बचाव के बारे में बताया गया तथा कृषि विभाग से 50 प्रतिशत अनुदान पर कार्बोक्यूरॉन तथा क्लोरोपायरीफॉस के छिड़काऊ (स्ट्रै) करने हेतु सुझाव दिये गये। भारत सरकार, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय से कार्यक्रम में उपस्थित उप सचिव महोदय अनूप सिंह बिष्ट द्वारा भारत सरकार से जारी कृषकों के हित में विभिन्न केन्द्रपोषित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा अन्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा किसानों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक किसान तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी श्रीमती सोनी रावत, श्रीमती पूनम, विरेन्द्र नेगी, एस०पी० मैठानी तथा उद्यान विभाग से सहायक उद्यान अधिकारी निधि थपलियाल पशुपालन विभाग से मगन लाल उनियाल उपस्थित थे। अन्त में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री बालम सिंह बिष्ट जी तथा ग्राम प्रधान शेरखी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read