spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के मद्रासी कैंप पर बुलडोजर एक्शन, 300 से अधिक अवैध निर्माण...

दिल्ली के मद्रासी कैंप पर बुलडोजर एक्शन, 300 से अधिक अवैध निर्माण किया जाएगा धवस्त

fok-media-samman-samaroh


Bulldozer Action In Madrasi Camp: दिल्ली के जंगपुरा इलाके में नगर निगम और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जंगपुरा इलाके के अवैध मद्रासी कैंप पर रविवार सुबह से ही बुलडोजर एक्शन हो रहा है। अब तक 200से ज्यादा घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। मद्रासी कैंप में 300अवैध घर हैं। इनको हटाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।


रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात


ये कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई है। डीडीए के अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स एक साथ मिलकर बस्ती में एंट्री किया। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कई जेसीबी मशीनें और बुलडोजर लगाए गए।


विरोध को लेकर धरने पर बैठे लोग


सुरक्षा के लिए दूसरी पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की गई। फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। मद्रासी कैंप में रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया। लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लोगों को उठाया। लोग प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।


हाईकोर्ट ने 9मई को दिया था आदेश


जंगपुरा इलाके में मद्रासी कैंप को गिराने के लिए हाईकोर्ट ने 9 मई को आदेश दिया था। इसके बाद कई बार प्रशासन की तरफ से लोगों को घर खाली करने के नोटिस दिए गए, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने घर खाली नहीं किए। फिर नोटिस का वक्त पूरा होने के बाद आज बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular