HomeUTTARAKHANDवन विभाग को मिले 94 नये वन आरक्षी

वन विभाग को मिले 94 नये वन आरक्षी

वन विभाग को मिले 94 नये वन आरक्षी. जी हा उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी में छह माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वन विभाग को 94 नए वन आरक्षी मिल गए हैं। बृहस्पतिवार को वनरक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।अब वन रक्षक अब अलग- अलग क्षेत्रों में ड्यूटी संभालेंगे।

 वन विभाग को मिले 94 नये वन आरक्षी

पासिंग आउट परेड के दौरान नवनियुक्त प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक को सलामी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने वनरक्षकों को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार बांटे। कहा कि राज्य को 94 प्रशिक्षित आरक्षी मिलने से वन और वन्यजीवों की सुरक्षा मजबूत होगी। साथ ही वनाग्नि पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

कहा कि आरक्षियों को जंगल सर्वाइवल, स्नेक वन्यजीव रेस्क्यू, ट्रैक्यूलाइजेशन, कैमरा ट्रैप, ड्रोन प्रशिक्षण, वन अपराध केस स्टडी समेत अन्य जानकारी दी गई। इस दौरान एफटीआई की निदेशक डॉ. तेजस्विनी पाटिल, सीसीएफ (कुमाऊं ) पीके पात्रो, सीसीएफ संजीव चतुर्वेदी, वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य आदि रहे। आशीष को गोल्ड, योगिता को सिल्वरः प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में सबसे अधिक अंक लाने पर आशीष को गोल्ड, योगिता को सिल्वर मिला।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read