HARYANA NEWS: हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर अच्छी बात गलत लगती है, क्यूंकि कांग्रेस का कलचर ही ऐसा है। हर प्रदेश में लगातार जनता द्वारा नकार दिए जाने के कारण इनकी सोच और समझ खत्म हो चुकी है ये ठीक को ठीक नहीं कह सकते।
पनामा में दिए अपने भाषण में शशि थरूर ने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र किया और कहा कि ‘हाल के वर्षों में भारत की सोच में बदलाव आया है। अब आतंकियों को पता है कि उन्हें कीमत चुकानी होगी। इस पर कोई शक नहीं है। पहली बार भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों पर हमले किए। यहां तक की कारगिल की लड़ाई में भी हमने सीमापार नहीं की थी। इस बार न सिर्फ हमने सीमा पार की है बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा भी पार की है। हमने पाकिस्तान के मध्य में स्थित पंजाब में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।’ शशि थरूर के इस ब्यान के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद उदित राज ने थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता बता दिया। कांग्रेस की इस प्रतिक्रिया पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा की कांग्रेस को हर अच्छी बात गलत लगती है, क्यूंकि कांग्रेस का कलचर ही ऐसा है। हर प्रदेश में लगातार जनता द्वारा नकार दिए जाने के कारण इनकी सोच और समझ खत्म हो चुकी है ये ठीक को ठीक नहीं कह सकते।
मोक ड्रिल पर बोले अनिल विज
भारत पाक सीमा के साथ साथ कईक्षेत्रों में एक बारी फिर मोक ड्रिल की जा रही है, उसी को लेकर विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सिविल डिफेन्स हर प्रदेश में एक परमानेंट बॉडी है और ये लगातार लोगों को जागृत करते रहते हैँ और उसी दिशा में यह मोक ड्रिल हो रही है।




