spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाक सीमा पर मॉक ड्रिल रद्द, 'ऑपरेशन शील्ड' के लिए जल्द जारी...

पाक सीमा पर मॉक ड्रिल रद्द, ‘ऑपरेशन शील्ड’ के लिए जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

fok-media-samman-samaroh


Operation Shield Mock Drill Cancelled: भारत सरकार ने गुरुवार शाम 29मई को पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल कराने का फैसला किया था। लेकिन अब इसे प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आयोजित की जानी थी। लेकिन अब इसके लिए नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। बता दें, मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी जाएगी। इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों की तैयारियों को परखना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उनकी क्षमता को मजबूत करना है।


सीमावर्ती राज्यों में नहीं होगी मॉक ड्रिल


दरअसल, गृह मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकारों ने ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत 29मई को पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश जारी किया था। लेकिन अब इस मॉक ड्रिल को स्थगित करने का फैसला किया गया है। इसके लिए प्रशासनिक कारणों को जिम्मेदार ठहराया गया है। लेकिन अभी तक स्पष्ट कारण का खुलासा नहीं हुआ है।


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के गृह विभाग और गुजरात के सूचना विभाग ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि 29मई को कोई ब्लैकआउट या मॉक ड्रिल नहीं होगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के सभी 20जिलों में भी यह अभ्यास रद्द कर दिया गया है।


‘ऑपरेशन शील्ड’ का उद्देश्य


‘ऑपरेशन शील्ड’ का लक्ष्य सीमावर्ती क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों जैसे – हवाई हमले या अन्य सुरक्षा खतरों, से निपटने की तैयारियों को परखना है। इस अभ्यास में सायरन, ब्लैकआउट, और आपातकालीन निकासी जैसे उपाय शामिल हैं, ताकि नागरिकों और प्रशासन को युद्ध या प्राकृतिक आपदा जैसी परिस्थितियों में समन्वय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। इसमें नागरिक सुरक्षा वॉर्डन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवाएं, और एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट्स जैसे स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी प्रस्तावित थी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular