spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनक्सलियों ने राउरकेला में किया बड़ा हमला, बारूद से भरा ट्रक लूटा...

नक्सलियों ने राउरकेला में किया बड़ा हमला, बारूद से भरा ट्रक लूटा और ड्राइवर को बनाया बंधक

fok-media-samman-samaroh


Odisha Naxalite Attack: ओडिशा के राउरकेला जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ा हमला किया है। शनिवार देर रात करीब 23 हथियारबंद नक्सलियों ने केबलांग थाना क्षेत्र से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर डेढ़ टन विस्फोटक सामग्री लूट ली। और फिर इस ट्रक को बांको पत्थर खदान की ओर ले जाया जा कर नक्सलियों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक को सारंडा के घने जंगलों कि ओर ले निकले। इस घटना ने झारखंड और ओडिशा पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है।


 


नक्सलियों की साजिश और सुरक्षा बलों की चुनौती


खबरों के अनुसार नक्सलियों ने एक दम सोची समझी तरीके से इस हमले को अंजाम दिया। लोगों ने बताया कि हथियारबंद नक्सलियों ने ट्रक को घेर लिया और ड्राइवर को बंधक बनाकर जंगल की ओर रवाना हो गए। यह घटना नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों का संकेत देती है। जो सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बन रही है। झारखंड और ओडिशा पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिसमें सारंडा जंगल में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


 


पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया


इस घटना के बाद झारखंड और ओडिशा पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि यह हमला नक्सलबाड़ी लड़ाई सप्ताह के दौरान हुआ। जिसके लिए पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था। सुरक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाएं और संभावित नक्सली ठिकानों पर नजर रखें। साथ ही, बंधक ड्राइवर की सुरक्षित रिहाई के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।


 


नक्सलवाद से आरे का खतरा 


राउरकेला में यह हमला नक्सलियों की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिसमें वे विस्फोटकों का इस्तेमाल बड़े हमलों के लिए कर सकते हैं। जानकारों का मानना है कि नक्सलियों का उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाना और अपनी मौजूदगी दर्ज कराना है। केंद्र और राज्य सरकारें 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। लेकिन जंगलों में नक्सलियों की गुप्त गतिविधियां एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular