spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअभिनेता कमल हासन के बयान पर मचा बवाल, कहा- "कन्नड़ भाषा तमिल...

अभिनेता कमल हासन के बयान पर मचा बवाल, कहा- “कन्नड़ भाषा तमिल में जन्मी है”

fok-media-samman-samaroh


Actor Kamal Haasan: तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मक्कल नीधि मैयम (MNM) के नेता कमल हासन एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में दिए गए एक बयान ने कर्नाटक में तीव्र विरोध पैदा कर दिया है। चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में कमल हासन ने कहा “आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से जन्मी है। इसलिए आप भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।” इस बयान ने कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को आहत किया, जिसके बाद कर्नाटक में प्रो-कन्नड़ संगठनों और नेताओं ने तीखी बहस छीड़ गई है।  


 


कमल हासन ने अपने भाषण की शुरुआत तमिल में ‘उयिरे उरवे तमिऴे’ (मेरा जीवन और मेरा संबंध तमिल से है) कहकर की। इसके बाद मंच पर मौजूद कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है। इस बात पर कन्नड़ समुदाय ने अपनी भाषा और संस्कृति का अपमान समझते हुए, कन्नड़ रक्षण वेदिका जैसे संगठनों ने इसे कन्नड़ की स्वतंत्र पहचान पर हमला करना बताया और बेंगलुरु में ‘ठग लाइफ’ के पोस्टर फाड़े गए। संगठन के प्रमुख प्रवीण शेट्टी ने कहा कि यदि कमल हासन माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी फिल्म को कर्नाटक में बैन किया जा सकता है।  


 


कमल हासन का पुराना विवाद


कमल हासन पहले भी भाषा से जुड़े विवादों में उलझ चुके हैं। 2022 में उन्होंने हिंदी को “थोपने” की नीति को मूर्खतापूर्ण बताया था और तमिल भाषा के गौरव पर जोर दिया था। तमिलनाडु में ट्राई-लैंग्वेज नीति को लेकर चल ही रहा था। कि उसी बिच उनका यह नया बयान आ गया।


 


राजनीतिक रुख और वर्तमान स्थिति


कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा “कमल हासन को तुरंत कन्नड़ समुदाय से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।” और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने भी कहा कि भाषाओं की उत्पत्ति पर शोध में मतभेद हो सकते हैं। लेकिन सभी भाषाएँ समान रूप से सम्मानजनक होती हैं। जिसके बाद कर्नाटक में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने कमल हासन के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी फिल्म के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular