HomeUTTARAKHANDराज्यपाल ने स्तन कैंसर जागरूकता पर्पल फायर महिला कार रैली का फ्लैग...

राज्यपाल ने स्तन कैंसर जागरूकता पर्पल फायर महिला कार रैली का फ्लैग ऑफ किया

देहरादून: राजभवन ऑडिटोरियम में फोरम फॉर ब्रेस्ट कैंसर प्रोटेक्शन संस्था द्वारा स्तन कैंसर से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश सरीन, डॉ वनिता कपूर और डॉ. भावना अवस्थी द्वारा प्रतिभाग करते हुए उपस्थित महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। इस दौरान एक लघु फिल्म के माध्यम से भी स्तन कैंसर के बारे में पता लगाने और रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई।

महिलाओं द्वारा इस संबंध में अपनी शंकाओं और सवालों के माध्यम से डॉक्टर्स से संवाद भी किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जहां महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है वहीं उनके स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना भी है। राज्यपाल ने फोरम फॉर ब्रेस्ट कैंसर प्रोटेक्शन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्तन कैंसर से बचाव हेतु जागरूकता एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगी।

राज्यपाल ने कहा कि इस बीमारी का पता देरी से लगना इसकी घातकता को अधिक बढ़ाता है, इसके प्रति महिलाओं को गंभीर होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नियमित जाचं और स्व प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर हम इस बीमारी से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने स्तन कैंसर के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रिसर्च और डाटा एकत्र करने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी इससे संबंधित जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।

इससे पूर्व राजभवन में राज्यपाल ने स्तन कैंसर जागरूकता हेतु पर्पल फायर महिला कार रैली का फ्लैग ऑफ किया। यह कार रैली दिल्ली से प्रारंभ होकर देहरादून और उसके बाद जिम कार्बेट पहुंचेगी। इस कार रैली में 47 कारों में करीब 100 महिलाएं हैं। राजभवन में इस कार रैली को फ्लैग ऑफ करते राज्यपाल ने महिला ड्राइवर की साहस की प्रशंसा करते हुए इस जागरूकता रैली की सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, कार रैली के आयोजक डॉ. रमेश सरीन, डॉ. सी.एस. पंत, ब्रिगेडियर हरेंदर पॉल सिंह और विभिन्न कॉलेजों की छात्राएं उपस्थित रही हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read